Advertisements

Jamshedpur: ए.बी.एम. कॉलेज, गोलमुरी, जमशेदपुर में प्रोफेसर स्वर्गीय अब्दुल बारी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रोफेसर अब्दुल बारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हसन इमाम ने अब्दुल बारी के पारिवारिक एवम् राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि उनका मुख्य योगदान श्रमिक शक्ति को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की मुख्यधारा में लाने का है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन को एक नई पहचान दिलाने में सशक्त भूमिका निभाई है।

Advertisements

उन्होंने सामाजिक असमानता, परतंत्रता और सांप्रदायिक वैमनस्य से मुक्त स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन में सक्रिय भूमिका भी निभाई। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. ओझा ने अब्दुल बारी को श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागृत करने का प्रयास किया, जिसका सशक्त उदाहरण ए. बी. एम. महावि‌द्यालय है।

उनके नाम पर इस महाविद्यालय की स्थापना 1971 ई. में हुई। अंत में उड़िया विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.बी. भुइंया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में प्रो. डी. ‌द्विवेदी, डा. अनुराधा कुमारी, प्रो. वीणा कुमारी, डॉ. जे. पी. नारायण, प्रो. लक्ष्मी कुमारी, डा. अमरेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. ए. लता, प्रो. सोनम वर्मा, एम. जेड. खान, डॉ. पी. के. भुइंया, सी. यू राव, रंजीत महतो, रतन गोराई, सुनीता पात्रा, के अलावे शिक्षक एवम शिक्षकेतर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!