Advertisements
अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला

’13 मई 2024 को राष्ट्रीय निर्माण हेतु मतदान का महापर्व है। उसे हम सभी अपना-अपना मतदान देकर सफल बनायेंगे। साथ ही घर-परिवार एवं अगल-बगल के  वोटर्स को भी वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। आज हम यही संकल्प लेते हैं।’ यह संकल्प झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा के तत्वावधान में पुराना नगरपालिका के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने लिया। अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने मतदान की महत्ता, उसके माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा तथा संविधान की सुरक्षा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

Advertisements

अंत में -“मतदाता जागरूकता अभियान जिन्दाबाद”। “राष्ट्र के निर्माण में मतदाता जागरूकता जरूरी है”। “13 मई के राष्ट्रीय पर्व को सफल करो”। “वोट करने जाएंगे-मजबूत राष्ट्र बनायेंगे”। “पहले मतदान-  फिर जलपान”।” महिला, मजदूर,मर्द, किसान -13 मई को करें मतदान”।  “मतदान करने जाना है -लोकतंत्र बचाना है”।”हिन्दू-मुस्लिम सिक्ख ईसाई , मिलकर वोट देंगे भाई”। “वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है।” आदि नारों के पश्चात कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में कर्मी शामिल थे।

Ranchi Lok Sabha : Public Review : Bjp vs Congress | कौन जीतेगा | Mashal News

सरायकेला : एलईडी वाहन के ज़रिए मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक 

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!