Advertisements

झारखंड भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज 27 नवम्बर की शाम पार्टी  दिवंगत नेता साधु चरण महतो को श्री डूंगरी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद थे।

Advertisements

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की और दिवंगत के परिजनों से मिलकर उनसे संवेदना प्रकट की।  उन्होंने कहा कि इस दुःख के घड़ी में पूरा प्रदेश भाजपा उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि साधु चरण महतो की आकस्मिक मृत्यु से सिर्फ पार्टी की ही क्षति नहीं हुई है, बल्कि यह पूरे कोल्हान के लिये बड़ी क्षति है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष बिजय महतो, आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अमित सिंह, उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, मुजाहिद खान, स्वप्निल सिंह,  निरंजन मिश्रा,  राजू सिंह,  भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, आर.आई.टी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष  अमित सिंहदेव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, एस.टी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार, एससी मोर्चा अध्यक्ष छोटू पासवान,  ब्रह्मानंद झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!