Advertisements
राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में  गौरव सेनानियों की भूमिका पर होगी विस्तृत चर्चा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक दिनांक 28 अप्रैल को रायपुर में आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा के नेतृत्व में  प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय , प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सार्जेंट राजेश कुमार , सैन्य मातृशक्ति प्रदेश महासचिव मंजुला एवं प्रदेश संयोजिका पूनम  सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के 6 सदस्यों की टोली आज 27 अप्रैल को रायपुर के लिए रवाना हुई।

Advertisements

राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी करेंगे

इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी करेंगे एवं सैन्य मातृ शक्ति का नेतृत्व राष्ट्रीय सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा कौल करेंगी। इस वार्षिक सम्मेलन में पूरे देश के सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यकलापों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही अगले एक वर्ष में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। संगठन के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने, वीर गौरव ग्राम योजना का मूल्यांकन, मोइरांग यात्रा समीक्षा, एवम संगठन के वार्षिक बजट का अनुमोदन इस बैठक के मुख्य विषय रहेंगे ।

इसके अतिरिक्त बदलते वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में  गौरव सेनानियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर  के जिला अध्यक्ष हवालदार विनय यादव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानजनक विदाई दी। इस अवसर पर हवलदार अवधेश कुमार, MWO एस के सिंह, मनोज कुमार, रामनवमी सिंह व जय प्रकाश उपस्थित थे।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े सभी साथीगण साथ मिलकर संगठन की गरिमा और सम्मान को यश और कीर्ति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने आजाद हिंद फौज के वीर सिपाहियों को नमन कर मनाया मोएरंग दिवस

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!