Advertisements

Jamshedpur: बिष्टुपुर में व्यापारियों पर हुए लाठीचार्ज की बात सुनकर सांसद श्विद्युत वरण महतो बिष्टुपुर थाना पहुंचे एवं पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उपस्थित व्यापारियों से जानकारी लेने के पश्चात सांसद ने कहा कि जेएनएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमानवीय तरीके से लाठी चार्ज किया है यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं घोर निंदनीय है। बेकसुर व्यापारियों पर लाठी बरसाना यह साबित करता है की जेएनएसी के मुलाजिम बिल्कुल बेलगाम हो चुके हैं।

Advertisements

इन लोगों ने कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा दी है। सांसद ने तत्काल वरीय आरक्षण अधीक्षक से बात की एवं इस घटना के में संलिप्त कर्मचारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वरीय आरक्षी अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने तत्पश्चात इस घटना की जानकारी उपायुक्त दी और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी कर्मचारियों को पर और अविलंब कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेएनएसी के मुलाजिमों ने निर्दोष और निहत्थे व्यापारियों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें घायल कर दिया। आज अवसर पर बिष्टुपुर थाना में सांसद श्री महतो के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ,नीरज सिंह, राजकुमार सिंह,अनिल मोदी, बिष्टुपुर के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, हेमेंद्र जैन ,संदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!