Advertisements

कांग्रेस पार्टी की ओर से झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। जारी सूची के अनुसार लोहरदगा से सुखदेव भगत को, खूंटी से कालीचरण मुंडा को और हजारीबाग सीट से जेपी भाई पटेल को उतारा गया है। हालांकि उम्मीद से इतर और रांची लोकसभा सीट पर सस्पेंस अभी कायम है। दरअसल रांची लोक सभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को उतारे जाने की सूचना सूत्रों से प्राप्त हुई। इनके अलावा तीन अन्य नाम जिनकी घोषणा कर दी गई। उनके संबंध में भी लगभग क्लियर था कि पार्टी इन्हें प्रत्याशी घोषित करेगी।

Advertisements

 

कल और सूची जारी किए जाने की है उम्मीद

27 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल राव की में लोकसभा चुनाव से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झारखंड, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि झारखंड में प्रत्याशियों के नाम का चयन हो चुका है। इसके तहत रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रत्याशी होंगे। बाकी और सीटों के लिए कल घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!