Advertisements

इन दिनों नागालैंड के एक मंत्री सोशल मीडिया पर अपने चुटीले और मजेदार अंदाज के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने छोटी आंखों को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि उनका बयान वायरल हो गया था। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे नागालैंड की संस्कृति पर बात कर रहे हैं और साथ में ही साल 1999 में अपनी पहली दिल्ली यात्रा को याद कर रहे हैं।

नागालैंड के बारे में लोगों की कई गलत धारणाएं

आगे उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागालैंड के बारे में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की कई गलत धारणाएं हैं। ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि नागालैंड कहां है। वे मुझसे पूछते थे कि क्या हमें नागालैंड जाने के लिए वीजा की जरूरत है। लोगों को एक अफवाह के बारे में पता चला कि नागालैंड के लोग इंसानों को खाते हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे डील-डौल से लोगों का संदेह पुख्ता हो गया होगा।

Advertisements

यह पहला मौका नहीं है जब तेमजेन इमना अलांग ने अपनी मजेदार बातों से लोगों को लोटपोट किया है। इससे पहले हाल ही में उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा ही अनोखा समाधान पेश किया था। उन्होंने लिखा कि जनसंख्या वृद्धि के मुद्दों को लेकर समझदार हों और बच्चे पैदा करने पर समझदारी भरा विकल्प चुनें। या मेरी तरह सिंगल रहें और साथ में हम एक स्थायी भविष्य की दिशा में योगदान कर सकते हैं। आइए ‘सिंगल मूवमेंट’ में शामिल हों।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!