Advertisements

 भाजपा ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्व साधुचरण महतो का 24 नवंबर को पहली पुण्य तिथि मनाई जाएगी। पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित की गई है, साथ की असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा। चांडिल के घोड़ानेगी स्थित डैम कॉलोनी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची लोस सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो,पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, पूर्व आईएएस पदाधिकारी जेबी तुबिद,जिला अध्यक्ष विजय महतो, स्व साधुचरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Advertisements

चागढ़ की जनता को भी स्व साधुचरण महतो की कमी खल रही

श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने को लेकर चांडिल डैम आईबी में जिलाअध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा की भाजपा के अलावे ईचागढ़ की जनता को भी स्व साधुचरण महतो की कमी खल रही है। साधुचरण महतो विकास पुरुष थे जो हमेशा जनता के साथ रहे। विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए वे हमेशा आंदोलनरत रहे। भाजपा उनके अधूरे सपने और आंदोलन को पूरा करने का काम करेगी। जिलाअध्यक्ष विजय महतो ने कहा की झामुमो की सरकार रहने के बावजूद विधायक सविता महतो ने विस्थापितों को न्याय नहीं दिला सकी और आधी रात को विस्थापितों को डुबोने का काम किया।

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में स्व साधुचरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, दीपू जायसवाल,महेश कुंडू,खुदी सिंह सरदार, मधुसुदन गोराई,खगेन महतो,वासुदेव सिंह, फटिक गोराई,मोतीलाल कुंभकार, भरत चंद्र महतो,भोला सिंह,बलराम महतो,मदन सिंह सरदार,प्रियांशु तिवारी,युधिस्ठिर महतो,प्रभात पोद्दार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!