Advertisements

10 मार्च को तिब्बत जनक्रांति दिवस पर देशभर में होंगे आयोजन

2 मार्च : भारत-तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे ने एक जानकारी में बताया कि 27 – 28 जनवरी को दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया था, कि देश भर के भारत- तिब्बत मैत्री के सदस्यों के द्वारा 10 मार्च 2024 को दिल्ली में तिब्बत के समर्थन में रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन होगा। इस संबंध में भारत-तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने अपने सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षो, राज्य अध्यक्षो/ संयोजकों, जिला अध्यक्षों तथा नगर, कस्बा एवं प्रखण्ड संयोजकों से अपने – अपने स्थानों पर भी कार्यक्रम प्रभावशाली रूप से करने का आग्रह किया है।

Advertisements
तिब्बत का गुलाम हो जाना स्वतंत्रता के तमाम पक्षधरों के लिए एक बड़ी चुनौती

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे ने कहा कि साम्राज्यवादी चीन के द्वारा तिब्बत पर जबरिया कब्जा के बाद से भारत की उत्तरी सीमाओं पर बढ़ते खतरे के साथ चीन की दखलंदाजी बनी हुई है। सन 1962 में चीन का भारत पर विश्वासघाती आक्रमण और देश की करीब 40000 वर्ग किलोमीटर जमीन का हड़पा जाना काफी चिंताजनक कष्टकारी बात है। 14 नवंबर 1962 के संसदीय संकल्प के बाद भी उक्त भूभाग को मुक्त नहीं कराया जा सका है। इधर चीन की मनमानी बढ़ती जा रही है। इतिहास में भारत का पड़ोसी तिब्बत रहा , न कि चीन। तिब्बत की आजादी भारत के लिए सामरिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी काफी अनुकूल होगी। दुनिया की आजादी की शताब्दी के दौर में तिब्बत का गुलाम हो जाना स्वतंत्रता के तमाम पक्षधरों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

तिब्बत के समर्थन में रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन

श्री खरे ने अनुरोध किया है कि तिब्बत के समर्थन में रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन करें। संगठनात्मक सुविधानुसार तीन कार्यक्रमों में कोई एक कार्यक्रम प्रभावशील रूप से करें – 1. तिब्बत के समर्थन में रैली का आयोजन। 2. देश की वर्तमान तिब्बत नीति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन। 3. तिब्बत की आजादी- भारत – हिमालय की सुरक्षा विषय पर विश्विद्यालय/ महाविद्यालय मे सभा का आयोजन। श्री खरे ने बताया कि अपनी सुविधानुसार उपरोक्त में से कोई एक कार्यक्रम कर सकते हैं । 10 मार्च 2024 को ही उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन हो यह अनिवार्य है।

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री खरे ने कहा कि जो साथी दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं , वे वहां जा सकते हैं। उन्हें अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी। दिल्ली के कार्यक्रम में भाग लेने पर स्थानीय कार्यक्रम प्रभावित नही हों, यह सुनिश्चित करना होगा। अपनी इकाई या रखे गये कार्यक्रमों की सूचना अपने राज्य अध्यक्ष के द्वारा संबंधित केन्द्रीय उपाध्यक्ष के माध्यम से केन्द्रीय कार्यालय की ई मेल itfscc@gmail.com पर भेजें जाएंगे दो। भारत-तिब्बत मैत्री संघ के 6 राज्यों के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे ने बताया कि मध्य प्रदेश , राजस्थान , छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी 10 मार्च को कार्यक्रम रखे जाएंगे।

पोटका : जेंडर हिंसा रोकने के लिए जागरूकता हेतु ‘युवा’ का वीडियो शो

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!