Advertisements
प्रशासन से तत्काल मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र को खुलवाने की मांग

गरीबों के हित में चलाया जाने वाली राज्य की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री दाल भात योजना अंतर्गत संचालित केंद्र पिछले 16 दिनों से जिले में बंद पड़े हुए हैं। केंद्रों में ताले लटक रहे हैं। इस संबंध में दाल भात केंद्र चलाने वाले महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि पिछले एक महीने से विभाग से पैसा व खाद्य सामग्री मिलना बंद हो गया है। बताया कि समूह द्वारा खुद पैसे जमाकर किसी प्रकार कुछ दिनों तक केंद्र को चलाया गया, लेकिन पैसे व खाद्य सामग्री के अभाव में विगत 16 दिनों से केंद्र को बंद कर दिया गया। जो अभी लगातार बंद है।

Advertisements
कोई सुधि लेने वाला नहीं

ज्ञात हो कि जिले में 13 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि सभी प्रखंड में गरीबों के हित का ख्याल रखते हुए पांच रूपये में दाल-भात खिलाया जाता है। सरायकेला, राजनगर, गम्हारिया, ईचागढ, आदित्यपुर, खरसवां, चाडिल, कुचाई, नीमडीह, कोलाबिरा, कुकडू, आसनबनी में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के केंद्र हैं। अधिकतर प्रखंड मुख्यालयों के सामने मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र संचालित हैं, परंतु इस योजना को बंद हुए इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लोस. चुनाव है। ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से कई लोगों का आवागमन हो रहा है। अगर केंद्र खुल जाता है तो ऐसी स्थिति में गरीब तबके के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र को खुलवाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र बंद होने की जानकारी नहीं-बीडीओ

वहीं महिला स्वयं सहायता समूह के लोगों का कहना है कि सामग्री ख़रीदने करने के लिए अगर समूह के ही खाते में सीधे राशि मिलेगी, तो केंद्र चलाना आसान होगा। इस संबंध में खरसवां-कुचाई बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!