नालसा जजमेंट ने हमें ट्रांसजेंडर होने का अधिकार तो दे दिया, लेकिन…
उत्थान सी.बी.ओ ने गोलमुरी अनिवासी हो समुदाय भवन में आज 20 अप्रैल को नालसा जजमेंट की 10वी वर्षगांठ मनाई. इस मौके पर संस्था के सचिव ने अफ़सोस भी जताते हुए कहा, “नालसा जजमेंट ने हमें ट्रांसजेंडर होने का अधिकार तो दे दिया, लेकिन झारखंड में आज तक हमारे लिए कुछ नहीं हो पाया. बस टाटा स्टील ने हमें झारखंड में स्वीकार किया, आज हम झारखंड के और पूरे भारत के ट्रांसजेंडर टाटा स्टील में काम कर रहे हैं.” इसके लिए उन्होंने टाटा स्टील के एम.डी टी.वी नरेंद्रन, वी.पी.एचआर एम अत्रि सान्याल और विशेष रूप से सुधीर सिंह का आभार जताया.
झारखंड सरकारों ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर तक नहीं बनाया
आगे फिर कहा, झारखंड की सरकारे चुप हैं अभी तक झारखंड सरकारों ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर तक नहीं बनाया, जिसका आदेश नालसा जजमेंट में 14 अप्रैल 2014 को दिया गया था. इसके 10 साल हो गये, सरकार से मांग की, कि जैसा उन्होंने 2% ट्रांसजेंडर समुदाय के आरक्षण की बात की है, उसको लागू भी करे ताकि इस समुदाय के लोग हर विभाग में दिखें.
उत्थान सी.बी.ओ झारखंड के 5 जिलों में कार्य कर रही है
ट्रांजेंडर समुदाय भी कुछ कर के आगे बढ़ना चाहता है. बस समाज और सरकार थोड़ा मोका दे. उन्होंने बताया कि उत्थान सी.बी.ओ झारखंड के 5 जिलों में कार्य कर रही है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, सरायकेला-खरसवां और धनबाद में उत्थान संस्था सी.एस.आर से और सरकारों से संस्था के लिए सहयोग भी चाहती है, ताकि वो समुदाय को आगे लेकर आ सके. इस संस्था के सहयोगी संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह, अर्पित पांडेय, हेमंत, अरुणा, जय देव, मोनी, आलिया किन्नर, पीहू किन्नर, जन्नत और अर्श के सहयोग और मार्गदर्शन से अपने हक़ और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूरबी घोष, पूजा सिंह, अन्नी अमृता, एडवोकेट रविन्द्र, जे.एन.ए.सी से आसिया अहमद खान, चाणक्य वर्मा आदि उपस्थित थे.
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!