Advertisements

भाकपा (माले) कार्यालय में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

रांची 23 मार्च. भाकपा-माले राज्य कार्यालय में शहीद ए आजम भगतसिंह का 93 वीं शहादत दिवस मनाया गया। माले कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मौन श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements
संविधान को भी बदल कर तानाशाही कायम करने की कोशिश

इस अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉ. शुभेन्दू सेन ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ चुका है। मजदूर, किसान विरोधी कानून लाये जा रहे हैं। कारपोरेट हित में सरकार हर लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने की साज़िश कर रही है। सरकार के नीतियों का विरोध करने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करना और चुनाव बांड घोटाले के जरिए हजारों करोड़ चंदा लिया गया। यही नहीं देश के संविधान को भी बदल कर तानाशाही राज कायम करने की कोशिश है।

आज भगत सिंह के रास्ते चलकर हमें इन भूरे अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करना होगा और 2024 के इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना होगा। शुभेंदु सेन ने इंडिया गठबंधन के दलों से अपील की है कि अविलंब वे एकताबद्ध हो कर भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरें।

शहादत दिवस कार्यक्रम में जगरनाथ उरांव, नदीम खान, सुदामा खल्को,भीम साव, अनंत गुप्ता,छुटुराम महतो, शांति सेन,आईति तिर्की, कुमार वरूण,नेहा सिन्हा, सोनाली केवट, इनामुल हक आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद लहरी ने की।

https://mashalnews.org/topics/history/jamshedpur-ideological-discussion-at-bhojpuri-bhavan-in-golmuri-speakers-said-the-present-government-is-the-murderer-of-bhagat-singhs-dreams/
Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!