Advertisements

महेन्द्र सिंह भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा – हमारी पार्टी संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में प्रतिबद्ध हैं। इसलिए रांची के उलगुलान न्याय रैली में इंडिया गठबंधन लोकतंत्र – संविधान की बात कर रहे थे वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के चुनावी सभा में आचार संहिता का धज्जियां उड़ाते हुए संविधान विरोधी नफ़रत बांट रहे थे। चुनाव आयोग को हमने अपील भेजी है. अब देखना है कि बड़े से बड़े नेताओं पर कार्रवाई का दावा करने वाला चुनाव आयोग मोदी जी पर कार्रवाई करता है या नहीं।”

Advertisements
आशंका को बल तब मिलता है जब 400 पर नारे के लक्ष्य को भाजपा…

उन्होंने सीएसडीएस के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 50% नागरिकों को महंगाई- बेरोजगरी पर चिंता है। देश का पहला ऐसा चुनाव है जहां लोगों में अशंका है कि आने वाले समय में चुनाव होगा कि नहीं। जिस संविधान से देश चलता है, वो संविधान बचेगा की नहीं और आशंका को बल तब मिलता है जब 400 पर नारे के लक्ष्य को भाजपा अनंत कुमार हेगड़े, लल्लू सिंह, अरुण गोविल संविधान बदलने के साथ जोड़ रहे हैं। और मोदी जी के आर्थिक सलाहकार ने भी संविधान बदलने के लिए लेख लिख डाला। इस चुनाव के बाद उस संविधान जिससे लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, दलित-आदिवासियों का आरक्षण और नगारिकों की आजादी जुड़ी है जबरदस्त हमले होने वाले है। यह संविधान लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

जनता के पास संविधान से मिली वोट की ताकत है

हमें इंडिया गठबंधन से एक सीट कोडरमा मिला है। कॉ० विनोद कुमार सिंह उम्मीदवार है, जो बगोदर से विधायक है। झारखंड विधानसभा में कई वर्षों से जनसंघर्ष – न्याय की आवाज बने हुए हैं। कोडरमा की जनता में बिल्कुल यह इच्छा है, यह आवाज विधानसभा से आगे बढ़कर अब संसद में गुंजे। पहले चरण में मतदान का प्रतिशत कम रहा। लोगों से उन्होंने मतदान की अपील करते हुए कहा कि  जनता के पास संविधान से मिली वोट की ताकत है, उसका इस्तेमाल कर आजादी आंदोलन के शहीदों के सपने को पूरा कर सकते हैं।

प्रेस वार्ता में पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलितब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन व गीता मंडल उपस्थित थे।

https://mashalnews.org/topics/politics/ranchi-cpi-ml-is-ready-to-contest-lok-sabha-elections-from-koderma-with-full-strength-dipankar-bhattacharya/
Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
Share.
Shashank Shekhar

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.

Leave A Reply

error: Alert: Content is protected !!