
उर्मिला भूमिज ने प्रशिक्षक के रूप में किशोरियों को प्रशिक्षण दिया
सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन ( युवा )के तत्वावधान में पोटका प्रखंड में बाल विवाह, जबरन विवाह, जल्द विवाह को रोकने का अभियान चल रहा है।। इस कार्यक्रम के तहत जाहातू फ़ुटबॉल मैदान में गर्ल्स फर्स्ट फंड कार्यक्रम के तहत फुटबॉल कोच का प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण में पोटका प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत के जाहातु गांव की किशोरियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की लीडर किशोरी उर्मिला भूमिज ने प्रशिक्षक के रूप में किशोरियों को प्रशिक्षण दिया। किशोरियों को फुटबॉल खिलाने का उद्देश्य है कि
किशोरियां बाहर निकले और खेल के माध्यम से समझें कि किस प्रकार खेल को जेंडर के आधार पर विभाजित किया गया है कि ये लड़कियों का खेल है और ये लड़कों का खेल है।
किशोरियाँ नेतृत्व लेकर अपने गांव की किशोरियों को प्रेरित कर रही हैं
समाज की रूढ़िवादी सोच के कारण किशोरियों को बाहर निकलने नहीं दिया जाता है। किशोरियों को कमजोर समझा जाता है। किशोरियां बाहर निकलेंगी तो अपने पसंद के लड़के के साथ चली जायेगी और बिगड़ जाएगी। यही सोच को बदलने के लिए किशोरियां फुटबॉल खेल रही हैं और पितृसत्ता को चुनौती दे रही हैं। किशोरियाँ नेतृत्व लेकर अपने गांव की किशोरियों को प्रेरित कर रही हैं और अपने समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सीमा भूमिज ने किशोरियों को फुटबॉल कैसे खेलते हैं, इसको सिखाया और प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए बोला गया । आज का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा के कार्यकर्ता ज्योति हेंब्रम,किरण सरदार, अबंती सरदार और चंद्रकला मुंडा ने सहयोग किया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!