
लड़कियां समझे, अनुभव करें, अपने आप को तैयार करें कि वे भी अपनी पहुंच व पहचान बन सकती हैं
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) एवं क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पोटका प्रखंड की युवा लड़कियों ने क्रॉस लर्निंग विजिट किया। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने क्रॉस लर्निंग विजिट के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लड़कियां समझे, अनुभव करें, अपने आप को तैयार करें कि वे भी अपनी पहुंच व पहचान बन सकती हैं, लेकिन कई बार जेंडर, खेल और शारीरिक राजनीति की वजह से उनका खेल एवं जीवन प्रभावित होता है. इसीलिए लड़कियों को हमेशा अवसर लेना है और आगे बढ़ाना है और सार्वजनिक स्थानों में अपनी भागीदारी को मजबूत करना है।
वर्णाली चक्रवर्ती ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के महाप्रबंधक प्रशांत जी के प्रति अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के प्रवीण कुमार ने विस्तार से लड़कियों को अलग-अलग खेलों के बारे में, कि कैसे लड़कियां खेल से जुड़ सकती हैं और यहां की चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही झारखंड की महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि कैसे वे खेल के माध्यम से आगे बढ़ीं।
इस क्रॉस लर्निंग विजिट से लड़कियां बहुत उत्साहित हुईं । कई पहली बार यहां पर आई। उन्होंने कहा कि वह जरूर आगे खेलेंगी। कुछ लड़कियों ने कहा कि वे खेल के माध्यम से जेंडर और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देकर आगे बढ़ेंगी और अपनी पहचान बनाएंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्य अंजना देवगम, चांदमनी सवैया, अवंती सरदार, जसंती सरदार, रतन ने सहयोग किया ।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!