
एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में मना महिला दिवस समारोह
एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के संस्थान परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर हुआ। इसके पश्चात संस्थान से जुड़ी हर एक महिला सदस्य को सम्मानित किया गया एवं सभी ने मिलकर केक कटिंग कर अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित की। संस्थान की प्राचार्य प्रीत जॉन ने कहा की आज के इस नए दौर में हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिन महिलाओं को घर और काम के बीच बहुत ही संतुलित भूमिका निभानी होती है, उन्हें अपनी विशिष्टता और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए।
आज महिलाएं दुनिया के सभी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों एवं प्रतिभा के कारण विशिष्ट पद पर आसीन हैं
वहीं उप प्राचार्य रमेश राय ने संस्थान से जुड़ी सभी महिलाएं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं दुनिया के सभी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि एवं प्रतिभा के कारण विशिष्ट पद पर आसीन हैं। सभी कार्यों में महिलाओं को शामिल करने को सराहनीय बताया।
समारोह में संस्थान के शिक्षक गण,स्टाफ एवं कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ प्रीति,मिथिला ,ज्योति मंजुला ,वीणा ,मनीषा ,इतिश्री,सरिता,शर्मिष्ठा,सागरिका,स्मृति,शिल्पा एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रही।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!