
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले कुछ घंटों में राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुमला, लातेहार और लोहरदगा में भी अगले 2-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश होगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बता दें कि गुरुवार की देर शाम भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई थी।
आंधी-बारिश से जानमाल का नुकसान
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार की देर शाम आंधी-बारिश में कई जिलों में पेड़ उखड़ने और घरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात हुआ जिसमें कम से कम 7 लोग हताहत हो गए। मौसम विभाग रांची का पूर्वानुमान है कि 27 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश होगी। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। ओलावृष्टि से वाहन जैसी संपत्तियों को नुकसान ना पहुंचे, इसलिए भी चेतावनी दी गई है।
हजारीबाग में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार देर शाम आई आंधी-बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान हजारीबाग जिले में हुआ। यहां वज्रपात से जहां 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई वहीं 3 मवेशी भी वज्रपात की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। 100 से ज्यादा पेड़ों के भी उखड़ जाने की खबर है। बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गिरिडीह और देवघर में भी बारिश हुई।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!