
अक्टूबर की शुरुआत के बाद भी घाटशिला अनुमंडल में मानसून की विदाई अभी तय नहीं है। मानसून अभी हठ पर आ गया है। यही वजह है कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय रहने के कारण बारिश हो रही है। दिनभर हल्की बारिश हुई। उसके बाद शाम को झमाझम बारिश ने लोगों का दुर्गा पूजा के लिए घूमने निकले भक्तों का मूड खराब कर दिया। मौसम विभाग ने दावा किया है कि अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है। यदि ऐसा होता है पहले बोए गए धान फसल को खासा नुकसान होगा, जबकि बाद में बोए गए धान फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।
चक्रवात के कारण अभी मानसून की विदाई नहीं
इस बार ज्यादा बारिश होने से कोल्ड डे भी बढ़ जाएंगे और तेज ठंड फरवरी तक पड़ेगी। यहां बता दें कि 30 सितंबर तक मानसून को विदा होना था । यदि मानसून की विदाई सही ट्रैक पर होती है तो 30 सितंबर तक मानसून की विदाई हो जाती । चक्रवात के कारण अभी मानसून की विदाई नहीं है।
बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में विदाई टलना तय है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बना है। दारीसाई कृषि मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से अगले 24 घंटे के बाद तेज हवा के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी। चार महीने तक अच्छी ठंड के आसार भी बारिश का असर इस बार खेती पर पड़ेगा।
रबी सीजन की बोवनी के लिए खेतों में पर्याप्त नमी रहेगी। अक्टूबर में भी बारिश होने से जो हीटिंग शुरू में होती है, उसमें कमी आएगी। आमतौर पर ठंड बढ़ना यानी दिन का तापमान कम होना 15 नवंबर से शुरू होता है। इस बार यह इससे पहले से ही होने लगेगा। इससे बड़ा असर जो पड़ेगा वह यह कि ठंड का पीरियड बढ़ जाएगा। यानी कि वह 15 फरवरी के बाद तक जाएगी। इसके साथ ही कोल्ड डे भी बढ़ेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!