
बिहार में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। मानसून सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राजधानी पटना समेत राज्य के 20 जिलों में झमाझम बरसात की संभावना जताई गई है। इस साल अब तक मानसूनी बारिश में 42 फीसदी की भारी कमी दर्ज हुई है।
जिसकी वजह से बिहार में किसानों को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ा है। कम बरसात की वजह से खरीफ फसलों की खेती प्रभावित हुई है।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद यानी 18 जुलाई से सूबे में जोरदार बरसात की संभावना है।
इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।औरंगाबाद, अरवल, पटना और वैशाली में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है।
इस साल अब तक मानसूनी बारिश में 42 फीसदी की भारी कमी के कारण बिहार एक बड़े कृषि संकट का सामना कर रहा है। मानसूनी वर्षा के अभाव में बड़ी संख्या में किसान धान की रोपाई नहीं कर सके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि धान की खेतों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत बारिश होता है। खरीफ सीजन में धान की रोपाई ज्यादातर जून की शुरुआत से शुरू होती है।
Also read:- किन जगहों पर मानसून ने दी है दस्तक ?
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!