
झारखंड में सर्दी ने आहट दे दी है. रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. सुबह में कोहरे की धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.
झारखंड में दिनों दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होते जाती है और गर्मी का अहसास होने लगता है. सूर्योदय और सूर्यास्त से पहले हल्की सर्दी का अहसास होता है. रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है. पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है
अधिकतम तापमान 30 से 32 न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच
झारखंड में गढ़वा या डाल्टनगंज से सर्दी का प्रवेश होगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सर्दी के लिए फिलहाल हवा का पैटर्न माकूल नहीं है. इसके लिए हवा का रुख नॉर्थ वेस्टर्ली या नॉर्दन होना चाहिए, या पहाड़ी क्षेत्र में लगातार वर्फबारी के कारण भी तापमान में गिरावट है. फिलहाल दोनों चीजें नहीं हो रही है, ऐसे में सर्दी अपने समय से ही झारखंड आएगी.
मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि 13 नवंबर तक गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
इसी तरह से साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिले का न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!