
झारखंड के कई इलाकों में ठंड एक बार फिर बढ़ गयी है। कोहरा कई जिलों में देखने को मिला हालांकि 20 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा नजर आया। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान खूंटी में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया।
राज्य की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जमशेदपुर का 14.2, डालटनगंज का 7.1, बोकारो का 8.5, चाईबासा का 14.4, गिरिडीह का 7.2, खूंटी का 10.2, रामगढ़ का 8.1 और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब भी राज्य के कई बड़े शहरों में तापमान गिरा है।
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती
भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसका सीधा अर्थ है कि मौसम फिर करवट ले सकता है। राज्य के जमशेदपुर, चाईबासा, रांची और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना जतायी गयी है। रांची का तापमान अगले 25 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। सुबह में कोहरे या धुंध के साथ- साथ आंशिक बादल छा सकते है। 23 जनवरी से आसमान के पूरी तरह से साफ हो जाने की उम्मीद है। लेकिन 24 और 25 को फिर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!