
राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आ रही गर्म हवाओं के कारण जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 8 दिनों में शहर का अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक चढ़ा है। एक मई को शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार (8 मई) को शहर का अधिकतम पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन भर चिलचिलाती धूप से उमस रही।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 12 मई से आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का मूवमेंट उत्तर पश्चिम है। यह बांग्लादेश और म्यांमार की अोर बढ़ेगा। इस साइक्लोन को लेकर झारखंड में कोई चेतावनी नहीं है। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी अंडमान सागर के आस-पास बना हुआ है और झारखंड से दूर है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!