
भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच चीन अपनी ताकत समुद्र में बढाने की तैयारी कर रहा है। उसकी नौसेना आधुनिक तकनीक से लैस होगी, जैसा कि बताया जा रहा है। चीन की नौसेना के आधुनिकीकरण पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है, “हम इस बात को जानते हैं कि चीन ने अपनी नेवी के लिए बीते कुछ वर्षों में करीब 110 युद्धपोतों को निर्माण किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अपनी देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए हर वक्त पूरी तरह से तैयार है। भारत अपने समुद्री हितों की रक्षा करना बखूबी जानता है। ये बातें उन्होंने नेवी डे- 2021 के मौके पर पत्रकारों से कही हैं। नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि चीन को जवाब देने के लिए भारत भी अपनी तैयारी में जुटा है। उनके मुताबिक नौसेना के लिए करीब 39 युद्धपोत और सबमरीन का निर्माण हो रहा है। इनमें से 37 का निर्माण भारत में मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है और यह आत्मनिर्भर भारत की तरफ हमारी खोज को दर्शाता है। एडमिरल हरि ने इस दौरान नेवी को अत्याधुनिक बनाने और उसकी ताकत बढ़ाने का दस वर्ष के प्लान की भी जानकारी साझा की।
सूचनाओं के लीक किए जाने वाले मामले पर उठे सवाल पर एडमिरल हरि ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और फिलहाल जांच जारी है। इसके अलावा नेवी भी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एडमिरल हरि ने कुछ ही दिन पहले नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया है।
नौसेना में महिलाओं की भूमिका पर उन्होंने भारतीय नौसेना महिलाओं को शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनकी ये भूमिका अलग-अलग होगी। पहले ही 28 महिलाओं की नियुक्ति युद्धपोत और एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रमादित्य पर की जा चुकी है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!