
श्री टाटानगर गोशाला का चुनाव 26 फरवरी को होगा। मंगलवार को महासचिव पद से प्रत्याशी महेश खीरवाल ने नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ इस पद पर महेश गोयल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कार्यकारिणी समिति के साधारण सदस्य पद से पुरुषोत्तम अग्रवाल के नामांकन वापस लेने के बाद तीन सदस्य क्रमश: भारत भूषण अग्रवाल, कमल किशोर लड्ढा व दीपक अग्रवाल रामूका निर्विरोध हो गए।
अब 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपाध्यक्ष के 4 पद, कार्यकारिणी समिति आजीवन सदस्य के 4 पद और कार्यकारिणी समिति संरक्षक सदस्य के 7 पद के लिए श्री टाटानगर गोशाला चिमनलाल भालोटिया स्मृति भवन में मतदान होगा। चुनाव पदाधिकारी विनोद सरायवाला, राजेश अग्रवाल गर्ग व महेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया- अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के 4 पद और कार्यकारिणी सदस्य (साधारण) के 4 पद पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं।
इनके बीच होगा मुकाबला
उपाध्यक्ष : सुरेश कुमार नरेड़ी, रतनलाल मंगोतिया, दीनदयाल कांवटिया, रविशंकर भौतिका, कैलाश चंद्र गोयल, राजकुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य (आजीवन) : विजय कुमार मुरारका, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, प्रदीप कुमार मित्तल, उत्तम कुमार नरेड़ी, राजकुमार जैन शामिल हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!