
नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा ने उपस्थित लोगों को बिरसा जयंती की शुभकामनाएं दी एवं देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस के लिए बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया. रांची से आए हुए विनोद जी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए. नगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने क्षेत्रवासियों को बिरसा मुंडा की जयंती पर बधाई दी। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्रवासियों को युवा झारखंड के 21वे स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
श्री चौधरी ने कहा कि आज कई मायनों में झारखंड के साथ सरायकेला वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है. वहीं दूसरी ओर हमारे जिले से दो-दो विभूतियों गुरु शशधर आचार्य एवं छुटनी महतो का पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करना जिले के साथ-साथ सरायकेला नगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.
श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की जरूरत है। उन्होंने लोगों से धरती आबा के इस जन्म उत्सव पर संकल्पित होकर एकजुटता के साथ झारखंड के साथ भारत के विकास के भागीदार बनने की अपील की.
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा, सूर्या देवी, बेबी सामल, रीता दुबे, पिंकी मोदक, रूपा पति, बलाल हुसैन, कृष्णा राना, रवि सतपथी, कृष्णा दास, बब्बन सिंह एवं काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!