
पेशाब कांड के खिलाफ रांची राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकला जुलूस
13 जुलाई ’23 :आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने मध्यप्रदेश के पेशाब कांड के खिलाफ रांची राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। पेशाब कांड के दोषी भाजपाई प्रवेश शुक्ला को कड़ी से कड़ी सजा दो, पेशाब कांड पर प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों? जवाब दो, समान नागरिक संहिता को वापस लो, आदिवासियों के धर्म, भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा पर हमला बंद करो नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पेशाब कांड का विरोध किया। आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राज्य संयोजक जगन्नाथ उरांव,जिला संयोजक सुदामा खल्को, महावीर मुंडा,अलमा खल्को, आईती तिर्की, शांति सेन, सिनगी खल्को की कार्यक्रम में मुख्य भागीदारी रही।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!