
झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार शाम 18 वर्षीय युवती के बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेप के बाद लड़की को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। हालांकि पीड़िता की जान बच गई लेकिन वो गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि युवती चिकित्सकीय परीक्षण के लिए तैयार नहीं हो रही है।
छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने अपने साथ एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार किए जाने और घटना के वक्त दो अन्य व्यक्तियों की मौजूदगी का दावा किया है। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं और वह बयान देने से बच रही है तथा चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भी तैयार नहीं हो रही है।
कुमार ने बताया कि युवती के साथ अज्ञात जगह कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर फ्लाईओवर से नीचे फेंका गया। हालांकि, उसके शरीर पर गंभीर चोट नहीं है। मामले की जांच जारी है। पुलिस टीम घटना स्थल पर जाकर छानबीन कर रही है। मामले में महिला का बयान न मिलने से जांच में देरी हो रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!