
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) शाम तकरीबन 6 बजे रांची पहुंचेंगे। शनिवार (7 जनवरी) को अमित शाह चाईबासा जाएंगे जहां वे कार्यकर्ताओं से संवाद करने के अलावा बीजेपी की विजय संकल्प रैली को भी संबोधित करेंगे। झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेता और वरीय पदाधिकारी अमित शाह के चाईबासा दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने व्यक्तिगत रूप से चाईबासा में कैंप कर तैयारियों का जायजा लिया है। कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए हैं।
कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर अमित शाह ने झारखंड दौरे के लिए चाईबासा का चयन ही क्यों किया। राजधानी रांची से दूर चाईबासा में बीजेपी विजय संकल्प रैली का आयोजन क्यों कर रही है?
मिशन-2024 का हिस्सा है चाईबासा दौरा
दरअसल, अमित शाह का चाईबासा दौरा भारतीय जनता पार्टी के मिशन-2024 का हिस्सा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने वैसे निर्वाचन क्षेत्रों की सूची तैयार की है जहां पार्टी को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से कुछ सीटें वैसी हैं जहां भारतीय जनता पार्टी को करीबी अंतर से हार मिली थी या पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। बता दें कि 2024 में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव होना है तो वहीं झारखंड विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।
2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन से हार मिली थी। खुद, तात्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर से चुनाव हार गए थे। पूर्वी जमशेदपुर भी कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत ही आता है। बीजेपी को सिंहभूम लोकसभा सीट में भी करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!