
गढ़वा : दुर्दांत अपराधी सह पूर्व नक्सली सुशील कुमार राम उर्फ रितेश जी उर्फ नितेश जी सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुशील 12 साल तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहने के बाद आपराधिक गिरोह चला रहा था। वह शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत बोस व अरविंद जी का सहयोगी रह चुका है। साथ ही वह लातेहार के कटिया जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस के पेट में बम प्लांट करने में शामिल रहा है। सुशील के खिलाफ गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
क्या बताया एसपी अंजनी कुमार झा ने ?
एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुशील राम मूलत: पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार का है। वह 2010 और 2013 में नक्सली घटना में जेल जा चुका है। 2019 में जेल से निकलने के बाद वह फिर से दस्ते में शामिल हो गया। बाद में उसने भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नामक संगठन बना लिया था। सुशील की गिरफ्तारी भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से हुई। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ज़रा यह भी पढ़े :
- Bihar : ‘स्पेशल 26’ की तरह ठगी, बालू व्यापारी के घर से यूं 35 लाख की नकदी कैश ले गए फर्जी ITअफसर
- Bihar : पार्टी करने के लिए चोरी करते थे तीन नाबालिग दोस्त, मंदिर की घंटी भी बेची

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!