
झारखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। बताया जाता है कि एक बोलेरो में सवार होकर 6 लोग रांची से मझिगांव (गढ़वा) लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में 2 लोगों ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान 15 वर्षीय आदित्य कुमार चौधरी उर्फ सोनू चौधरी और 20 वर्षीय अनूप चौधरी के रूप में हुई है। हादसे में घायल मेराल थानाक्षेत्र अंतर्गत संग्रहे गांव निवासी सनी कुमार, हरेंद्र कुमार चौधरी, डंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत गड़ौटा गांव निवासी विजेंद्र चौधरी और लिखनिया गांव निवासी राजकुमार चौधरी शामिल है। घायल 4 लोगों में से 4 को प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बोलेरो चालक सनी कुमार का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।
बोलेरो के परखच्चे उड़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। सुबह के 4 ही बजे थे। संभवत: इसी वजह से चालक को झपकी आई होगी और गाड़ी, सड़क में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। परिजन लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे। वे मृतक 2 किशोरों का शव लेकर मझिगांव लौटेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!