
बरियातू थाने के 2 दारोगा पर बदमाशों ने हमला किया। हमले में दोनों दारोगा का सिर फूट गया। मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंचे दारोगा अविनाश कुमार और हेमंत भोक्ता पर अपराधियों ने तेज और नुकीले हथियार से हमला किया। हमले में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज रिम्स में किया गया।
दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ड कर दिया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम बरियातू पहाड़ के पास एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 6 विद्यार्थियों के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। छात्रों द्वारा बरियातू थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक जब वे कोचिंग से वापस लौट रहे थे तो 3 बदमाशों ने हथियार के बल पर उनका मोबाइल लूट लिया था।
आरोपियों ने दारोगा पर जानलेवा हमला किया
रांची में अपराधियों का एक और दुस्साहस!
मोबाइल लूट के आरोपी सद्दाम और इरशाद को पकड़ने गई पैट्रोलिंग पार्टी पर अपराधियों ने हमला कर 2 दारोगा को घायल कर दिया।
कुछ दिनों पूर्व धुर्वा में भी पुलिस पर हमला हुआ था।
झारखंड में खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं..सोचिए जनता कितनी सुरक्षित है?— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 2, 2022
बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!