
युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने शनिवार को जमशेदपुर कार्यालय में बैठक कर प्रदेश कार्य समिलि की दूसरी सूची जारी की। इसमें जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, प्रमंडल प्रभारी, प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।प्रदेश महासचिव चंद्र भूषण सिंह को धनबाद, प्रदेश महासचिव सुमंत पांडे को जामताडा, प्रदेश सचिव नीतीश रामदास को साहिबगंज, प्रदेश सचिव रोशन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम, प्रदेश सचिव जितेंद्र दुबे को लातेहार, प्रदेश सचिव रविंद्र देवचरण को चतरा व गढ़वा और प्रदेश सचिव मनोज मांझी को सरायकेला खरसावां का जिला प्रभारी बनाया गया है।
दूसरी ओर, महादेव पासवान को देवघर, राणा प्रताप सिंह को पूर्वी सिंहभूम और अमन भगत को पाकुड़ जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अजय कुमार को चतरा, जितेंद्र कुमार चौधरी को गोड्डा, रूपेश कुमार पासवान को धनबाद, इमामुल मिर्जा को दुमका और प्रदीप रजक को हजारीबाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
साथ ही पार्वती किस्कु को प्रदेश सचिव, सुनीत कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी के अलावा सुजीत कुमार वर्मा, आशीष सिन्हा, मोहम्मद बारीक अंसारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ में झारखंड के चार प्रमंडलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं जिनमें प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष शीतल सिन्हा को संथाल परगना, अशोक कुमार सिन्हा को उत्तरी छोटानागपुर, अजय कुमार को कोल्हान एवं धर्मेंद्र सिंह भोला को पलामू प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के साथ प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह भोला, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा और प्रदेश महासचिव अजय कुमार भी शामिल हुए।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!