
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रां सुभाष चंद्र बोस के जमशेदपुर कनेक्शन पर शोध करेंगी। इस दिशा में पहल करने के लिए भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से शोध लेखन प्रतियोगिता सुभाष-स्वराज-सरकार का आयोजन किया गया। विवि परिसर में हुए इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से आधुनिक संदर्भ को जोड़ते हुए शोध लेखन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों की शृंखला को आगे बढ़ा रही है।
नेताजी के अनसुने किस्सों को शोध पत्र में शामिल करने को कहा
आज हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानी को इसमें शामिल कर रहे हैं। इन पर शोध लेखन कर यूजी, पीजी और रिसर्च स्कॉलर को रिसर्च पेपर लिखने का मूलभूत कौशल भी विकसित हो सकेगा। उन्होंने छात्राओं को नेताजी के अनसुने किस्सों को शोध पत्र में शामिल करने को कहा। नेताजी के टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष होने और उनके जमशेदपुर आने के बारे में भी बताया।उसके बाद भारतीय शिक्षण मंडल के सदस्यों ने इस प्रतियोगिता के बारे में बताया। कहा कि शोध पत्र के कई विषय हैं, इनमें आत्मनिर्भर भारत : सुभाष की दृष्टि में, आजाद हिन्द सरकार : महत्व एवं संरचना, स्वाधीनता के अज्ञात वीर आदि।
इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है तो शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संवर्धिनी न्यास संस्था की ट्रस्टी डॉ. रजनी सरीन थीं। इसके अलावा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा भी मंच पर उपस्थित थीं। स्वागत और देशभक्ति गीत से शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख, भारतीय शिक्षण मंडल डॉ. रागिनी भूषण ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन शिक्षा विभाग और मंडल के सदस्य डॉ. सुशील कुमार तिवारी ने किया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!