
खेत में काम करने वाली महिला को पति ने हड़िया नहीं दिया तो उसने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद पत्नी फरार हो गई। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिले के किस्को प्रखंड स्थित जोबांग थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में हुई।
जानकारी के मुताबिक बिफई तुरी खेत की जुताई के बाद घर आकर आराम कर रहा था। इसी दौरान उसे नींद आ गई। इसके पहले उसने धान रोपनी में सहयोग देने वाले गांव के पहान और अन्य लोगों को अपनी ओर से हड़िया पीने को दिया था। लेकिन, अपनी पत्नी को हड़िया नहीं दिया था। पत्नी जब धान रोपकर घर लौटी तो गुस्से में सोते हुए बिफई पर टांगी से वार कर दिया।
इस हमले में बिफई की गर्दन सिर से अलग हो गई। हत्या के बाद बिफई की पत्नी वहां से भाग निकली। इससे पहले उसका खौफनाक रूप देखकर बच्चे भी घर से निकल कर भाग गए थे। शाम तक लाश घर में ही पड़ी हुई थी।
समाचार लिखे जाने तक चौकीदार के सहयोग से शव जोबांग थाना लाने की कवायद चल रही थी। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बिफई की पत्नी के खिलाफ जोबांग थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!