
सोनारी थाना क्षेत्र न्यू पांडेय कालोनी में अड्डेबाजी की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर नशेड़ियों ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना मे दारोगा सुमित कुमार और पुलिसकर्मी वीरेन्द्र कुमार दास घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। हमला के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया। जहां दोनो का इलाज चल रहा है। दारोगा सुमित कुमार को सिर में गंभीर चोटें आई है जबकि बीरेंद्र कुमार को हल्की चोटें आई है। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे।
स्थानीय निवासी अनीस ने बताया कि उनके घर के बाहर बस्ती के ही कालिया, प्रमोद, गबरू, दया समेत अन्य युवक गांजा का सेवन करते है। इसको लेकर शुक्रवार को उनकी भाभी ने सोनारी थाना में शिकायत की थी। इसके बाद सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को वहां से भगाने का प्रयास किया तो सभी पुलिस के साथ ही उलझ गए। मारपीट शुरू कर दिया। पत्थरबाजी भी करने लगे। ये देखकर दारोगा और पुलिसकर्मी को छोड़कर बाकी पुलिस कर्मी भाग जान बचाकर भाग निकले।
दारोगा सुमित कुमार भीड के हत्थे चढ़ गए जिसके बाद सभी ने पत्थर से मारकर उन्हे घायल कर दिया।गौरतलब है कि चार दिन पहले सोनारी मरीन ड्राइव में लूटपाट करने वालो ने कदमा थाना के दारोगा शशि कपूर पर पत्थर से हमला कर दिया था। घटना में दारोगा का सिर फट गया था। मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!