Advertisements

जिला प्रशासन की पहल पर मानगो से न्यू पुरुलिया रोड पर डिवाइडर लगाया गया है। मानगो से पारडीह चौक की ओर जाने पर छोटा डिवाइडर होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थी। लोग बीच में कहीं से भी रोड क्रॉस करने लगते थे। जिसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। उपायुक्त विजया जाधव ने जुस्को प्रबंधन को रोड पर डिवाइडर लगाने का निर्देश दिया था। उपायुक्त के निर्देश के बाद जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का मुआयना किया था। इसके बाद लोहे की ग्रिल से डिवाइडर बनाया गया। उपायुक्त विजया जाधव ने जुस्को प्रबंधन को इस त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!