
जमशेदपुर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश 2 के न्यायालय में सामी के साथ ही कटकी को भी प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया गया था। तमाम प्रक्रिया के बाद न्यायालय ने उसे जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में भेजने का आदेश दिया। इसी तरह का आदेश अब्दुल रहमान कटकी के बारे में जारी किया गया और अब उसे जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया की जा रही है। अब्दुल सामी के सहयोगी ओडिशा निवासी अब्दुल रहमान कटकी को भी न्यायालय ने प्रोडक्शन वारंट पर जमशेदपुर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिल्ली पुलिस को दिया है।
अब्दुल रहमान कटकी के अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो ने बताया कि दोनों समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध जमशेदपुर न्यायालय में सुनवाई चल रही है। इससे पहले कटकी पर आरोप गठन किया गया थ। आरोप गठन की प्रक्रिया में अदालत ने उससे पूछा कि क्या वह दोषी है तो उसने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि इस केस में उसे झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। इसके बाद आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए दूसरी तिथि में पेश होने का आदेश कोर्ट ने दिया। इस मामले में कोर्ट के द्वारा गंभीरता अपनाते हुए यह प्रक्रिया अपनाई गई।
यह है मामला
18 जनवरी 2016 को सामी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी के बाद की गई थी। इनपर आरोप है कि ये अलकायदा के इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआईएस) के सदस्य हैं और भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए युवाओं को एक्यूआईएस में शामिल कर रहे थे। सामी जमशेदपुर के धतकीडीह जबकि अब्दुल रहमान ओडिशा के कटक का निवासी है। इनपर झारखंड में आतंकी गतिविधियां संचालित करने का आरोप है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!