
तीन दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में हुए मौसम के बदलाव को देखें तो 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। बदलते मौसम का असर साफ नजर आया। रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को 32.8 डिग्री और शुक्रवार को तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस था।
धूप निकलने के बाद दिनभर बादल छाए रहे
शहर में रविवार को सुबह थोड़ी धूप निकलने के बाद दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आद्रता का स्तर करीब 95 प्रतिशत तक बना हुआ है। इससे हल्की ठंड का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में लोगों से ज्यादा सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा था, जो अब कम चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। इसका एक टर्फ लाइन पश्चिमी राजस्थान से हरियाणा होते हुए झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इससे राज्य में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश झारखंड के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!