Advertisements

झारखंड में जमशेदपुर जिले के आदित्यपुर में मुस्लिम बस्ती के बाद ब्राउन शुगर का धंधा जमशेदपुर के हर कोने तक फैल गया है। कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां इस धंधे से जुड़े लोग सक्रिय नहीं हों।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और जमशेदपुर की पुलिस ब्राउन शुगर के धंधे में शामिल लोगों को पकड़ती है। पुड़िया बरामद होती हैं, लेकिन धंधे के सरगना तक दोनों जिले की पहुंच नहीं पा रही है। जमशेदपुर में गिरफ्तार होने वाले आरोपित पुलिस को बताते हैं कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से नशे की पुड़िया लाकर बेचते हैं।
मंगलवार को हुई थी गिरफ्तारी
ड्रग्स पेडलर डाली परवीन के 19 जुलाई 2020 में गिरफ्तारी के बाद भी उसका धंधा संचालित हो रहा है। बिष्टुपुर के धतकीडीह निवासी आशमा परवीन आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में अपने भाई इमदाद खान के साथ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री मामले में मंगलवार को पकड़ी गई।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!