
शहर में चैती छठ की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में 20 से अधिक छोटे-बड़े घाटों पर श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं, लेकिन सर्वाधिक भीड़ मानगो के स्वर्णरेखा नदी घाट और सोनारी के दोमुहानी घाट में होती है। इसके अलावा बारीडीह घाट, बड़ौदा घाट समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु जुटते हैं। मानगो के स्वर्णरेखा नदी घाट पर जेएनएसी और जुस्को की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते को समतल किया जा रहा है।
खतरनाक स्थानों की बेरिकेडिंग भी की जा रही है। नदी में पानी कम होने के कारण जलकुंभी उग आई है। कर्मचारी उसकी सफाई कर रहे हैं। नदी में पानी कम होने से इसबार व्रतियों को परेशानी होगी। चांडिल डैम से पानी छोड़ने को लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं हुआ है। पानी छोड़ने से तेज बहाव में सारी गंदगी बहकर निकल जाती है।
इसके अलावा दोमुहानी घाट में साफ-सफाई ठीक है। यहां पानी अधिक है, लेकिन अबतक बेरिकेडिंग नहीं की गई है। चेतावनी का बोर्ड भी नहीं लगा है। घाट जाने के लिए सीढ़ी बनी हुई है, लेकिन नदी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पथरीले रास्ते से गुजरना होगा। घाट पर जाने के रास्ते में काफी ढलान है, जिससे हादसा हो सकता है। बारीडीह घाट की भी स्थिति ठीक नहीं है। घाट पर चारों ओर कचरा फैला हुआ है। स्वर्णरेखा नदी में जलकुंभी है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। घाट पर पानी गहरा है, लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!