Advertisements

सोनारी क्रिश्चियन बस्ती में एक घर खाली कराने के लिए कोर्ट कर्मी पुलिस के साथ पहुंचे हुए हैं। हालांकि घर में रह रही महिला अनीता कालुंडिया ने तत्काल घर खाली कराने इनकार कर दिया है। वह घर के गेट पर बैठी हुई है। उसका कहना है कि पिता केदार कालुंडिया ने छल करके यह घर सुनील डेविड कच्छप को बेच दिया। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। और नाही उसकी बुआ बेरुनिका कालुंडिया को ही इसकी जानकारी है, जो इस घर में बराबर की हिस्सेदार है।
अनीता कालुंडिया ने बताया कि यह घर उसके दादा कल्याण कालुंडिया के नाम पर है। टाटा स्टील ने उन्हें ही एलॉट किया था। 2006 में उसे घर बेचे जाने की जानकारी मिली। तब उसने इविक्शन सूट फाइल किया। वह हार गई तो टाइटल सूट फाइल किया। उसका कहना है कि आधा घर चाहिए क्योंकि पिता आधा हिस्सा के ही हकदार थे।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!