
टाटा से रांची जाने के लिए सिर्फ बस की सुविधा नहीं बल्कि शेयर में अब कार की भी सुविधा मिल रही है। इसके लिए प्रति सवारी 400 रुपए देने होंगे जो बस के किराए से सिर्फ 50 रुपए अधिक है। इसमें कार पर सिर्फ चार यात्रियों को ही बैठाया जाता है और टाटा से रांची या रांची से टाटा कम समय में ही पहुंचा दिया जाता है। एयरपोर्ट के अलावा अन्य नियमित काम के लिए रांची जाने वाले इसका लाभ उठा रहे हैं।
यहां है स्टैंड
इसके लिए रांची में राजेन्द्र चौक में यात्रियों के लिए कार मिल जाती है वहीं जमशेदपुर में गोपाल मैदान में कार उपलब्ध रहती है। यहां खड़ी होने वाली सभी कारें कॉमर्शियल ही होती हैं। गंतव्य तक जाने के लिए या तो रांची के ओवरब्रिज या फिर एयरपोर्ट तक कार जाती है जबकि जमशेदपुर में साकची या बिष्टूपुर में यात्रियों को उतार दिया जाता है।
99 रुपए में रांची की सुविधा
इसके लिए अब तो वेबसाईट को भी तैयार कर लिया गया है। इसमें यात्री समय के अनुसार कार की बुकिंग कर लेते हैं। एप में पहली बुकिंग पर 99 रुपए ही किसी यात्री को देने पड़ते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति किराया 400 रुपए ही लगेंगे, लेकिन इसमें बुकिंग ऑन लाइन करनी होगी जिसमें तिथि और समय का विवरण देना होगा।
कार बुक करने का लाभ
सामान्य रूप से रांची के लिए आने जाने का किराया 3000 से लेकर 3500 रुपए तक होता है जो बड़ी गाड़ियों के लिए है। मिनी कैब में 2500 रुपए तक आते हैं। यदि फोर सीटर है तो इसमें एक तरफ का 1600 रुपया हो जाता है। टोल टैक्स में 200 रुपए लगते हैं। इसका लाभ आम तौर पर वैसे कैब वालों को मिलता है जिनकी गाड़ी एयरपोर्ट के लिए बुक होती है। बुक यात्री को छोड़ने के बाद कैब वाले अपनी गाड़ी शेयर स्टैंड में ले जाकर लगा देते हैं जहां उन्हें दूसरे तरफ की सवारी मिल जाती है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!