Advertisements

बिष्टूपुर के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के निकट बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे रत्नेश पोद्दार की मौत के मामले में वाहन का सुराग अबतक नहीं मिल पाया है। उसे अज्ञात वाहन ने मारा था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम रत्नेश पोद्दार (48) था और वे होल्डिंग नंबर 29, टैंक रोड, न्यू उलीडीह, मानगो के निवासी थे और मानगो सहारा सिटी के पास उनकी दुकान थी। वे अपने बच्चे को मोतीलाल नेहरू स्कूल छोड़कर घर जा रहे थे। इस क्रम में बागे जमशेद गोलचक्कर के पास वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पीसीआर से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। परिवारवाले अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि उस वाहन का सुराग नहीं मिला और कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!