जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को काशीडीह स्थित आर्यवैदिक मध्य विद्यालय में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कॉलेज की शिक्षिका डॉ अंजू मौजूद थीं। विद्यार्थियों की तरफ से सुजाता और मीनाक्षी ने पॉक्सो एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्कूल में सजेशन (सुझाव) बॉक्स रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की।
विद्यार्थियों को बताया गया- पॉक्सो एक्ट के तहत इन तरीके से खुद का बचाव करना है। अपने साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना है। विस्तृत जानकारी देने के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ सभा के जरिए एक स्कूली छात्रा के बचाव करने का तरीका बताया। डॉ अंजू ने बताया- आज हर दूसरा बच्चा पीड़ित हो रहा है। 2007 के आंकड़ों के अनुसार 53% ऐसे ऑन रिकॉर्ड मामले थे। पॉक्सो एक्ट-2012 आने के बाद इसमें कमी आने की जगह और बढ़ोतरी हुई है। इन मामलों को देखकर और जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
इसके बाद विद्यार्थियों से सामान्य विषयों पर सवाल पूछे गए। सबसे पहले जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन स्कूल के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन से किया। मौके पर अमर तिवारी, सुजाता, मीनाक्षी, कोमल, सपना, पुष्पा, सरिता, सबिता, प्रेम, अंकित, जयशंकर, अशोक आदि विद्यार्थी मौजूद थे।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!