
लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू ने रांची राजभवन प्रांगण में प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां भाग सुना। जमुना टुडू को राजभवन में आमंत्रण किया गया था। अंत में राज्यपाल ने सभी निमंत्रित व्यक्तियों से अपने क्षेत्र में काम करने के बाद कठिनाइयों के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने मंच से जमुना टुडू से पूछा कि मैडम आप जिस क्षेत्र में काम करती हैं उसके बारे में अगर आपको कुछ जानकारी लेना है तो आप मुझे प्रश्न कर सकते हैं। सबसे पहले सभा में पद्मश्री जमुना टुडू को बोलने को मौका मिला तो उन्होंने अपने क्षेत्र में काम करने के समय जो कठिनाई उनके सामने आती है। जंगल बचाना पेड़ लगाना जंगल में आग लगने से बचाना पर्यावरण को संरक्षण देना सारे कार्य में जो भी कठिनाई आती है। उन्होंने अपना विचार में सब रखा गंभीरतापूर्वक रखा, राज्यपाल ने सब सुना एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि आप पर्यावरण के दृष्टिकोण से बेहतरीन कार्य कर रही हैं। आपके कार्य में कोई भी कठिनाई अगर आती है तो वे हरसंभव मदद करने को तैयार है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!