
मजदूरों के उचित सम्मान एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे -ललन यादव
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल ललन यादव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन आर डी टाटा गोल चक्कर साकची के समक्ष किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में असंगठित मजदूर शामिल हुए।
इस अवसर पर समारोह के दौरान जिला अध्यक्षों के द्वारा उपस्थित असंगठित श्रमिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा , युवा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष ललन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अवसर पर मजदूरों के लिए आज के दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए असंगठित मजदूरों के हित की लड़ाई के लिए सदैव मजदूरों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे. उनके उचित सम्मान एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। मजदूर दिवस के अवसर पर उन्होंने उपस्थित मजदूरों के बीच मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, जिला अध्यक्ष सुरभी सिंह , राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव , नंदकिशोर ठाकुर अभिषेक कुमार , कृष्ण देव शर्मा, सियाराम यादव, त्रिभुवन यादव, अधिवक्ता कृष्ण कुमार , रामबाबू उदय यादव एवं काफी संख्या में असंगठित मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर सफल बनाने में सहयोग दिया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!