Advertisements

जमशेदपुर पुलिस ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गोलमुरी पुलिस लाइन में संपन्न कोल्हानस्तरीय एथलेटिक्स मीट में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया। मेजबान टीम 29 स्वर्ण, 15 रजत व 12 कांस्य जीत अव्वल रही।
चाईबासा पुलिस को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। चाईबासा ने 13 स्वर्ण, 13 रजत व आठ कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, मुक्केबाजी, कुश्ती, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, योगा, वेटलिफ्टिंग व एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स मीट में जमशेदपुर से 75, चाईबासा से 55, सरायकेला से 60, टीटीएस जमशेदपुर से 15, सीटीसी मुसाबनी से 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!