
बागबेड़ा कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की हत्या मामले में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश कुमार दिनेश की अदालत में 22 नवंबर को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन मामले में अखिलेश सिंह और हरीश सिंह पक्ष के वकील उपस्थित नहीं हो पाए। उपेंद्र सिंह हत्याकांड की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश बहस पूरी कर चुके हैं।
हत्या मामले में आठ नामजद समेत अन्य आरोपित हैं, जिनमें गैंगस्टर अखिलेश सिंह समेत हरीश सिंह, सोनू सिंह उर्फ विक्की, विनोद सिंह उर्फ मोगली, संजय जोजो, पंकज सिंह, अजय यादव, अविनाश श्रीवास्तव शामिल है। यह अच्छी बात है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने हत्याकांड मामले की सुनवाई एक माह के अंदर किए जाने का आदेश दिया है। यह घटना 30 नवंबर 2016 की है, जिसमें अपराधियों ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की तीसरी मंजिल पर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर मोगली, सोनू सिंह और विनोद सिंह पकड़े गए थे। अदालत ने हत्या के मामले में सोनू सिंह एवं विनोद सिंह उर्फ मोगली को तीन-तीन साल की सजा सुनायी है। अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!