
बागबेड़ा थाना क्षेत्र शाखा मैदान के पास मंगलवार देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद पिस्तौल लहराते हुए भाग निकले।
घटना रात नौ बजे की बताई जा रही है, वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी केएन झा ने बताया कि अभी वे मामले की जांच कर रहे है। सूचना के मुताबिक घटनास्थल से कुछ नहीं मिला है।
स्थानीय लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं, जबकि मैदान में पुलिस को शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान फेंके हुए मिले हैं। मैदान के पास रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की।बताया जा रहा है कि मैदान में रात होते ही असामाजिक तत्वों का अड्डा लग जाता है। शराब सेवन करने के बाद बदमाश वहां लोगों से मारपीट करते है। गोली चलाते है।
बदमाशों की हुई पहचान
इधर, मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले जेल में बंद रमेश सिंह और बबलू सिंह के गुर्गे हैं। फायरिंग करने वाले अमन पाठक के साथ एक युवक था। कुछ दिन पहले ही रमेश सिंह और उसके साथियों ने 15 जुलाई को रेलवे लाल बिल्डिंग कॉलोनी निवासी कुंदन सिंह को घर में घुसकर गोली मारी थी।
अमन पाठक गिरफ्त से बाहर
इस मामले में पुलिस ने रमेश सिंह को गिरफ्तार किया था। घटना में अमन पाठक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया।रमेश सिंह और बबलू सिंह के गुर्गों का क्षेत्र में आतंक है। बबलू सिंह हत्या और गांजा की खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!