Advertisements

Advertisements

एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग में दो बुजुर्ग मरीजों को भर्ती कराकर उनके परिजन फरार हो गए। दोनों को हड्डी से संबंधित बीमारी है। एक के जांघ में स्टील का प्लेट लगेगा और दूसरे को बॉय कॉलर। इनमें एक 70 वर्षीय महिला है और दूसरा 60 वर्षीय पुरुष। महिला गिरथो मुर्मू भिलाई पहाड़ी की रहने वाली है, जबकि श्यामलाल साहू गुदड़ी बाजार सोनारी का रहने वाला है।
Advertisements

महिला बोलने की स्थिति में है और बेड पर ही नित्य कर्म करती है। अस्पताल की नर्सें फिलहाल दोनों की देखभाल कर रही हैं। भर्ती कराने के समय एक मरीज के परिजन ने अपना नंबर दिया था, लेकिन वह पहले दिन से ही बंद आ रहा है। दोनों का ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन परिजन के नहीं रहने से बांड भरने को लेकर मामला फंस गया है। इस कारण एमजीएम के अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार ने अस्पताल प्रशासक सह एसडीओ को इसकी लिखित जानकारी दी है, ताकि ऑपरेशन का कोई रास्ता निकाला जाए। गिरथो मुर्मू 11 अप्रैल से भर्ती है और श्यामलाल 6 मई से। महिला मरीज बोलने लायक नहीं है, जबकि दूसरा मरीज श्यामलाल ने बताया कि वह सोनारी का वह रहने वाला है। एक दूर के परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी, बेटा-बेटी उसका कोई नहीं है। मजदूरी कर वह पेट पालता था, लेकिन दुर्घटना में उसका जांघ टूट गया। इसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ है। दूर के परिजन ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
Related
Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!
Advertisements
